अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कुछ माह पूर्व दो सगी बहनों की दो सगे भाइयों से हुई थी शादी,

On: July 22, 2025 2:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कुछ माह पूर्व दो सगी बहनों की दो सगे भाइयों से हुई थी शादी,

दहेज की मांग को लेकर दोनों भाइयों ने घर की कर दी बर्बादी,

दोनों भाइयों सास ससुर सहित पांच लोगों के विरुद्ध दोनों बहनों ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,

बदायूं जनपद के थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सिकंदराबाद निवासी रजनी,नंदिनी उर्फ मोनिका पुत्री संजय ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता संजय ने उनकी शादी जनपद कासगंज के थाना सोरो क्षेत्र के ग्राम रोशन नगर निवासी सुरजीत पुत्र अशोक के साथ रजनी की तथा सुमित पुत्र अशोक के साथ नंदिनी उर्फ मोनिका की शादी कुछ माह पूर्व धार्मिक रीति रिवाज से की थी।जिस पर मेरे पिता ने काफी रुपए अपनी हैसियत के हिसाब से खर्च किए परंतु शादी के बाद से ही दोनों बहनों के दोनों सगे भाई पति उनके साथ दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न एवं मारपीट करने लगे जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने कहा कि जब तक तुम अपने घर से चार पहिया वाहन लेकर नहीं आओगी तब तक हम तुम्हें घर में नहीं रखेंगे यह कहते हुए उपरोक्त लोगों ने घर से 12 मार्च 2025 को धक्के देकर निकाल दिया।

दोनों सगी पीड़ित बहनों ने बताया कि वह जब से अपने पिता के घर रह रही हैं।पिता की भी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है दोनों पुत्री के द्धारा आरोपियों के विरुद्ध दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 73 धारा 85, 115/2,3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत आरोपी सुरजीत सुमित पुत्र अशोक गुड्डू पत्नी अशोक अशोक पुत्र ना मालूम इंद्रपाल पुत्र ना मालूम निवासी गाना रोशन नगर थाना कोतवाली सोरो जनपद कासगंज के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पीड़ित महिलाओं को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply