अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मदरसे में पढ़ने गई छात्रा घर से हजारों रुपये के जेवर एवं बीस हज़ार की नकदी लेकर हुई फरार

On: September 14, 2026 6:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मदरसे में पढ़ने गई छात्रा घर से हजारों रुपये के जेवर एवं बीस हज़ार की नकदी लेकर हुई फरार

पिता ने एक आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

सहसवान (बदायूं) नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री प्रत्येक दिन की तरह अपनी मां के साथ नगर के एक मदरसे में कक्षा 7 में पढ़ने के लिए विद्यालय गई थी जहां वह जब छुट्टी के बाद तक घर नहीं पहुंची तो इधर-उधर तलाश किया गया परंतु वह नहीं मिली मदरसे पर जाने पर पता चला उपरोक्त छात्रा 10:30 के लगभग पेट दर्द का बहाना करके घर जाने की कह कर चली गई।
पूछताछ करने पर पता चला कि उपरोक्त छात्रा को सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराती निवासी आर्यन पुत्र अरशद उसे बहला फुसलाकर घर में रखें 20,000 की नकदी,कान की बाली सोने की तथा एक जोड़ी छोटे बुंदे सोने के घर से निकलवा कर ले गया।
प्रार्थना पत्र में पिता ने पुत्री की जान माल का भी खतरा बताते हुए थाना कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर पुत्री को सकुशल बरामद किए जाने की गुहार लगाई है पुलिस ने पीड़ित पिता की प्रार्थना पत्र पर आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 467 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply