अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गलत व्यवहार की शिकायत पर ककराला चौकी के दो सिपाहियों को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

On: September 14, 2026 5:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गलत व्यवहार की शिकायत पर ककराला चौकी के दो सिपाहियों को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

बदायूं।अलापुर थाना क्षेत्र की ककराला चौकी पर तैनात दो सिपाहियों के गलत व्यवहार को लेकर मिलीं शिकायतों पर रविवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने कार्रवाई की है।आरक्षी विकास कुमार और शीलेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

जानकारी के अनुसार,दोनों सिपाहियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आई थीं।पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया।इसके बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को चौकी से हटाकर दोनों को पुलिस लाइन में आमद कराने के आदेश दिए।एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि विभाग में सभी को आमजन के साथ व्यवहार को लेकर लगातार दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।पुलिसकर्मियों का व्यवहार शालीन और जिम्मेदार होना चाहिए।थाने और चौकियों पर आने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना पुलिस की जिम्मेदारी है।इसमें किसी तरह की लापरवाही या अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply