अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महिला उत्पीड़न…महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने के आरोप में छह पर लोगों पर मुकदमा

On: September 14, 2026 5:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

महिला उत्पीड़न…महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने के आरोप में छह पर लोगों पर मुकदमा

मूसाझाग।एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़ने, सिर में डंडा मारने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।पुलिस ने शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि लाल सिंह, क्रेसन, सोनू, सुनील, करन और सूरज उसे परेशान करते हैं।एक अगस्त की सुबह सभी घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध पर वे मारने दौड़े तो महिला घर में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया।करीब एक घंटे बाद लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और उसे खींचकर जमीन पर गिरा दिया।महिला का आरोप है कि सभी ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। चीखने पर आरोपियों ने जान से मारने की बात कही और क्रेसन ने उसके सिर में डंडा मार दिया।शोर सुनकर बेटा और भाई पहुंचे तो गांव के लोग जुटने लगे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।महिला ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply