अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नौ वर्ष पूर्व हुआ था धार्मिक रीति-रिवाज से निकाह, दो बच्चों की मां को मारपीट कर घर से धक्के देकर बाहर निकाला

On: September 14, 2026 6:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नौ वर्ष पूर्व हुआ था धार्मिक रीति-रिवाज से निकाह, दो बच्चों की मां को मारपीट कर घर से धक्के देकर बाहर निकाला

जान से मार देनी की दी धमकी

घर से निकालने से पूर्व देवर,ससुर ने की थी छेड़छाड़, नाजुक अंगों को भी छुआ

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज

सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम हाल निवासनी पीड़ित पत्नी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसका निकाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार नव वर्ष पूर्व मिस्टर पुत्र दिलशाद खान निवासी बाजपुर के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं दहेज के लिए पति मिस्टर जेठ नाजिम ससुर दिलशाद देवरा चांद बाबू उसके साथ अक्सर मारपीट गाली गलौज करते रहने के साथ ही उसका सामाजिक आर्थिक शारीरिक उत्पीड़न करते हैं।

पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घटना वाले दिन घर पर मौजूद थी किसी बीच देवर चंद बाबू, जेठ नाजिम मौका देखकर मेरे कमरे में घुस आए तथा मेरे साथ मारपीट गाली गलौज करने के साथ ही मेरे साथ असलील हरकत की तथा मेरी नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की मैं जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एक बार फिर मेरे साथ मारपीट की जब मैं उपरोक्त लोगों की शिकायत ससुर दिलशाद पति मिस्टर से की तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मेरे साथ मारपीट करते हुए घर से धक्के देकर बाहर कर दिया तथा धमकी दी कि अगर दोबारा इस घर में आ गई तो तुझे जान से मार देंगे।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 469 धारा 191/274 115/2 351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply