अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कादरचौक थाना क्षेत्र किसान की पीट-पीटकर हत्या, खेत के पास पड़ा मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

On: October 16, 2025 7:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कादरचौक थाना क्षेत्र किसान की पीट-पीटकर हत्या, खेत के पास पड़ा मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

बदायूं|कादरचौक थाना क्षेत्र में बुधवार की रात घटियारी गांव निवासी किसान सोपली कश्यप की पीटकर हत्या कर दी गई। वह रात करीब आठ बजे घर से खेत जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव खेत के पास पड़ा देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी।हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने के बाद कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं।जिससे आशंका जताई जा रही है कि पिटाई कर उनकी हत्या की गई है।सोपली कश्यप चार भाइयों में मंझले थे। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। खेताबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।उनकी हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply