ओवरलोड डंपर की चपेट में आई सड़क पर बैंठी गाय…आधा किमी तक घिसटने से मौत
गाय को पीएम के बाद किया दफन, पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बदायूं।उसावां में सड़क किनारे बैंठी गाय ओवरलोड डंपर की चपेट में आ गई।जिसे घसीटता हुआ डंपर तेज गति से आगे निकल गया।बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करके करीब पांच सौ मीटर दूर थाने के पास डंपर को रुकवा लिया।डंपर में फंसी गाय निकाली,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है।मृत गाय को पोस्टमॉर्टम के बाद दफन करा दिया गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डंपर के नीचे से गाय को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पकड़े गए डंपर चालक की पहचान बिल्सी मोहल्ला आठ निवासी सलमान पुत्र शराफ़ के रूप में हुई।वह जिला फरुर्खाबाद के अमृतपुर से बालू भरकर बदायूं जा रहा था।इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि बजंरग दल के अतुल गुप्ता व उनके साथियों की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मृत गाय का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसके शव को दफन करा दिया गया है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

