अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पिता-पुत्र समेत 35 लोगों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा..

On: October 10, 2025 11:32 PM
Follow Us:
Rajasthan High Court
---Advertisement---

पिता-पुत्र समेत 35 लोगों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा..

कोर्ट ने जारी किया आदेश

बदायूँ।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र चौधरी ने खेत पर बने ट्यूवबेल, तारकशी के बांस को उखाड़ने आदि मामलों में मुकदमे के आदेश दिए हैं। साथ ही तीन नवंबर तक आख्या रिपोर्ट मांगी है।

बदायूं में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर और उनके बेटे पूर्व विधायक कुशाग्र सागर समेत 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया गया है।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र चौधरी ने खेत पर बने ट्यूवबेल, तारकशी के बांस को उखाड़ने आदि मामलों में मुकदमे के आदेश दिए हैं।साथ ही तीन नवंबर तक आख्या रिपोर्ट मांगी है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सिठौली गांव की रहने वाली मंजूल पत्नी शेर सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र चौधरी के न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि अपने खेत और भूमि पर हुए तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। मंजूल ने बताया कि वह अपने पति के साथ गाँव में रहकर खेती करती हैं, जबकि उनका बेटा बाहर रहता है। उन्होंने 17 अक्तूबर 2007 को 1.338 हेक्टेयर की भूमि खरीदी थी, जो मुख्य सड़क के किनारे स्थित है।
उन्होंने बताया कि जमीन पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और उनके पिता पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के इशारे पर गांव के आदेश कुमार, अंकित, हरपाल, नरेन्द्र, अरविंद्र, नबाव, विशेष, अमरजीत, अतराज, चंद्रभान, उमेश, प्रमोद, मुकेश, अखिलेश, देवा, अजेंद्र, नीरज, पकंज, उरमान, जितेंद्र, वीरपाल, वीरेंद्र, अभिलाष, विजय, विनय, शिवशंकर, धर्मवीर, नन्हे, विजय सिंह, संतोष, मुनीम, विजेंद्र सहित 15-20 अज्ञात लोग उनके खेत और ट्यूबवैल पर कब्जा करने के उद्देश्य से आंबेडकर पार्क का निर्माण जबरदस्ती कराने लगे थे।
आरोप है कि आरोपियों ने खेत में लगे बल्ले, तारकशी, फावड़े, ड्रिल वर्मा, 10 किलो उड़द, स्टार्टर, 6 कटआउट और 50 किलो प्लास्टिक पाइप को तोड़कर लूटने की कोशिश की और प्रार्थिनी व उनके गाँव के लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

घटना के दौरान गांव के कुछ लोग समझाने आए, लेकिन आरोपियों ने पूर्व विधायकों के नाम के नारे लगाते हुए मारपीट और तोड़फोड़ जारी रखी। सूचना मिलने पर थाने के दरोगा विनोद कुमार कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कहा कि ये सभी पूर्व विधायकों के लोग हैं और वे कुछ नहीं कर सकते।इसके बाद उनके बीमार पति को सुरक्षा के लिए बुलाया गया और उनकी लाइसेंसी रायफल जब्त कर ली गई और सुरक्षा नहीं दी गई। इसके बाद मंजूल ने कई बार पुलिस और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायतें दीं, प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।और तीन नवंबर तक आख्या रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की बात कही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply