अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों में खेल के मध्य हुए विवाद को लेकर थाने में मामला हुआ दर्ज

On: October 1, 2025 7:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों में खेल के मध्य हुए विवाद को लेकर थाने में मामला हुआ दर्ज

पीड़ित छात्र ने दस मेडिकल छात्रों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराया मामला दर्ज

पुलिस ने घायल छात्रों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा जिला चिकित्सालय

बदायूं।बदायूं थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत नौशेरा ग्राम पर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के मध्य खेल के दौरान विवाद हो गया था जिसमें आठ छात्र घायल हो गए।बीएससी नर्सिंग के कॉलेज में अध्यनरत वीर प्रताप पुत्र राजीव कुमार निवासी अशोक नगर भरवना थाना सिविल लाइंस बदायूं ने पुलिस को दिए गए।प्रार्थना पत्र में बताया कि मैं तथा मेरे साथी तन्मय प्रताप,यश तोमर अनुज शर्मा मोहित तिवारी अमन यादव अंकित गुप्ता अमन यादव को किराए के मकान में बाहर आकर बुला लिया तथा मकान पर पहुंचे जूनियर रेजिडेंट मैदान शिव सिंह शिवांग मणि त्रिपाठी अखिलेश यादव तुषार रवि गुप्ता ऋतुराज सिंह यश बिंदल अभिषेक गिरी रवि सिंह सहित अज्ञात अध्यनरत मेडिकल छात्रों ने जमकर मारपीट व गाली-गलौज की तथा विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी।जब बहुत से छात्र और मौके पर पहुंच गए तो आरोपी अध्यनरत मेडिकल छात्र जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।

पीड़ित वीर प्रताप के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के अध्यनरत मेडिकल छात्र में जूनियर रेजिडेंट मेंधांसू सिंह, शिवांग मणि त्रिपाठी अखिलेश यादव तुषार रवि गुप्ता ऋतुराज सिंह यश बिंदल अभिषेक गिरी रवि सिंह सहित 10 लोगों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 474 धारा 191/2,115/2, 352, 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल छात्रों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार कर रहे हैं।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!