अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के आरोप में पांच लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

On: May 24, 2026 1:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के आरोप में पांच लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

बदायूं|फर्जी दस्तावेज तैयार कर विवादित जमीन का बैनामा करने,धोखाधड़ी,कूट रचना और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोप है कि पहले जमीन का इकरारनामा दूसरे व्यक्ति से किया गया और बाद में फर्जी दस्तावेजों के जरिए किसी अन्य को बेच दी गई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गणेश विहार के रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने गांव नरऊखुर्द स्थित एक जमीन छह मार्च 2026 को तिलक तिवारी पुत्र स्वर्गीय प्रमोद तिवारी निवासी शेखपट्टी से पांच लाख 78 हजार रुपये में खरीदी थी।आरोप है कि बैनामा कराने के बाद उन्हें जमीन पर कब्जा भी दे दिया गया।बाद में 18 मार्च को आशीष सिंघल नाम का व्यक्ति कई लोगों के साथ पहुंचा और उक्त जमीन पर पहले से इकरारनामा होने का दावा करने लगा। इसके बाद प्रदीप कुमार ने रजिस्ट्री कार्यालय से अभिलेख निकलवाए,

आरोपियों की पहचान:-आरोप है कि तिलक तिवारी,उनकी दादी कमला तिवारी और मां मोहिनी तिवारी ने पूर्व इकरारनामा की जानकारी छिपाकर फर्जी बारहसाला तैयार कराया और उसी के आधार पर जमीन का बैनामा कर दिया।प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि 24 मार्च 2026 को सिविल वार बिल्डिंग के सामने तिलक तिवारी अपने कर्मचारियों संदेश कुमार पटेल और फहीम अहमद के साथ मिले और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई:-आरोप है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर लोगों को संपत्ति बेचने के नाम पर ठगी करते हैं व इकरारनामा किसी और से और बैनामा किसी अन्य व्यक्ति से कर देते हैं।पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर प्रदीप ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया,जिस पर न्यायालय के आदेश से सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply