अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में घनी बस्ती के बीच गैस रिफिलिंग करते समय कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू की जांच।

On: October 25, 2025 7:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ में घनी बस्ती के बीच गैस रिफिलिंग करते समय कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू की जांच।

बदायूं।हजरतपुर कस्बा में शनिवार को गैस रिफिलिंग करते समय कार में आग लग गई।आग की लपटें उठीं तो भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे लोगों ने आग पर काबू पा लिया।लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी बस्ती में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चितरी के रहने वाले झब्बू लाल अपनी इको कार में गैस डलवाने को कस्बा हजरतपुर में शनिवार सुबह आए थे। गैस डालते समय अचानक कार में आग लग गई।चालक कार की आग बुझाने लिए प्रयास करता रहा लेकिन आग लपटों ने उसको पास तक नहीं जाने दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई।जैसे तैसे आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक कार जल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।कुछ दूरी पर था पैट्रोल पंप:-जिस जगह पर कार में आग लगी वहां बस्ती के साथ ही पेट्रोल पंप भी है।आग की लपटें देख पैट्रोल पंप के कर्मचारी भी सतर्क हो गए और उन्होंने आग बुझाने के इंतजाम कर लिए।लेकिन गनीमत रही कि आग पंप तक नहीं पहुंची और लोगों ने उस पर काबू पा लिया।इसमें कार स्वामी का भारी नुकसान हो गया।

सिलिंडर फटा तो भाग निकले लोग:-आग बुझा रहे लोग बाल-बाल बच गए।अचानक सिलिंडर फटा तो लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान झब्बू लाल भी बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि बुझाने की हिम्मत ही कोई नहीं पा रहा था। फिर लोगों ने रेत, पानी डालकर आग बुझा ली लेकिन कार पूरी तरह से जल गई है। 

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार चल चुकी थी।कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।अवैध रूप से गैस डालने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि यदि कहीं अवैध तरीके से गैस की रिफलिंग हो रही है तो यह गलत है।इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply