चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष Harvindra Kalyan ने कहा है कि 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम जिले के मानेसर स्थित आईकैट परिसर में होने वाला शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन शहरी स्थानीय शासन के विकास में एक नया अध्याय साबित होगा।
विधान सभा अध्यक्ष Harvindra Kalyan ने सराहा रक्तदाताओं का योगदान
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में स्थापित श्रेष्ठ प्रथाएं साझी होगी तथा यह विधायी निर्माण की बारीकियां और वित्त प्रबंधन के गुर सीखने का बड़ा अवसर है। कल्याण शुक्रवार को विधान सभा सचिवालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
Harvindra Kalyan ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्य सभा के सभापति हरिवंश, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे। 4 जुलाई को सम्मेलन के समापन पर प्रतिभागियों को लोक सभा भ्रमण भी करवाया जाएगा।
कल्याण ने कहा कि देश में पहली बार होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न ‘एक राष्ट्र एक विधायिका’ की दिशा में बढ़ता हुआ महत्त्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की संसद और राज्यों के विधान मंडल कार्य करते हैं, उसी प्रकार पंचायती राज संस्थाओं, सहकारी संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों को भी कार्य करना चाहिए।
Harvindra Kalyan देश में पहली बार होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न ‘एक राष्ट्र एक विधायिका’ की दिशा में बढ़ता हुआ महत्त्वपूर्ण कदम
इसके निमित्त शहरी स्थानीय निकायों की देश के विकास में सहभागिता को बढ़ाने का रोडमैप तैयार हो रहा है। इस वर्ष पटना में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भी इस संकल्प को दोहराया गया था कि ऐसी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस कड़ी में यह राष्ट्रीय सम्मेलन पहला कदम है।

