अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमरोहा मे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

On: July 23, 2026 7:30 PM
Follow Us:
Trains Cancelled
---Advertisement---

भरत सिंह जिला ब्यूरों

अमरोहा । जोया रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। जीआरपी पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply