अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ईरान-इजरायल तनाव चरम पर, Trump ने दी तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी

On: June 17, 2025 10:59 AM
Follow Us:
Trump
---Advertisement---

नई दिल्ली । इजरायल-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने ईरान को चेतावनी दे डाली है। ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोकने की वॉर्निंग देते हुए ट्रंप ने साफतौर पर कहा है कि तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली कर देना चाहिए।

Trump की ईरान को चेतावनी, बोले- ‘अगर हम पर हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना पूरी ताकत के साथ आप पर टूट पड़ेगी’

 

Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “ईरान को वह ‘डील’ साइन कर लेनी चाहिए थी, जो मैंने उनसे कही थी। इंसानी जिंदगियों के नुकसान का अफसोस है। मैं साफ-साफ कहता हूं कि ईरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं करने देंगे। मैंने बार-बार यही कहा है। सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।”

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान इजरायल-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच आया है, जिसने न सिर्फ ईरान, बल्कि उसके साथ-साथ वैश्विक नेताओं के बीच भी खलबली मचा दी है। अमेरिका साल 2018 में ही ईरान के साथ चल रहे ज्वॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जीसीपीओए) से अपने हाथ खींच चुका था। डील के तहत यह तय था कि ईरान सैन्य मकसद के लिए न्यूक्लियर वेपन विकसित नहीं करेगा।

Trump इंसानी जिंदगियों के नुकसान का अफसोस है

हालांकि, ईरान हमेशा से ही यह कहता आया है कि वह नागरिक हितों के लिए न्यूक्लियर प्रोग्राम चला रहा है, लेकिन अमेरिका और इजरायल को इस पर शक है। इसी शक के चलते अमेरिका ने ईरान के साथ जीसीपीओए तोड़ा था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!