Sahaswan News: पुत्र को शराब पिलाकर जबरन बैनामा कराने तथा घर में रखे दो लाख रुपये ले जाने का लगाया आरोप
सहसवान।थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जकूपुर निवासी सोनवती पत्नी स्व. दोदाराम सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना 17 अक्टूबर करीब शाम 3 बजे की है।पीड़िता अपनी लड़की के ससुराल कुछ दिन पूर्व गई थी। उसकी गैर-मौजूदगी में उसके ग्राम के ही बदमाश किस्म के लोगों ने मारपीट की।साथ ही उसकी भूमि की 4 बीघा भूमि का उसके लड़के से शराब के नशे में बैनामा करा लिया है।
जब वह अपने घर वापस आई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर में रखे हुए दो लाख रुपये नकद निकाल कर ले गए।पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

