अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News : जैविक खाद किसानों के लिए लाभकारी : मुख्य अतिथि विक्रांत यादव

On: October 21, 2026 5:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News : जैविक खाद किसानों के लिए लाभकारी : मुख्य अतिथि विक्रांत यादव

सहसवान।सहसवान विकास खंड सभागार में नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के तहत एक दिवसीय जैविक किसान मेला एव कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव द्वारा फीता काँटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मेले में जिला परियोजना समन्वयक द्वारा रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पी. के. वर्मा द्वारा जैविक विधि से फसल में पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया साथ कृषकों को जैविक फसलों में आने वाली समस्याओं का कृषि वैज्ञानिक कृषक सवांद के माध्यम से निवारण भी कराया गया।सहायक विकास अधिकारी (कृषि), सहसवान अन्जार अहमद द्वारा जैविक विधि से दीमक व फफूंदीनाशक रोगों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।
नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा द्वारा जैविक विधि से फसल में पोषक तत्व प्रबंधन व मृदा जनित रोगों के बारे में बताया गया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, उझानी के डॉ.रौशन सिंह द्वारा पशुओं के रख-रखाव एवं आने वाले रोगों के नियंत्रण के बारे में बताया गया।

साथ ही मुख्य अतिथि विक्रांत यादव द्वारा किसानों से जैविक खेती करने की अपील की गई और जैविक खेती के लाभों से अवगत कराया गया। उन्होंने जैविक खेती करने वाले कृषकों को पूर्ण सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया।
इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक डॉ विवेक कुमार गौरव द्वारा मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर व किसानों द्वारा राधा कृष्ण की छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी डॉ.अन्जार अहमद,वीटीएम सहसवान, पीपीएस दहगवाँ,प्रमाणीकरण संस्था से अवधेश कुमार जी,एडीओ पंचायत खालिद अली,एडीओ आईएसबी के पी सिंह,एवं सभी क्षेत्रीय एलआरपी और किसान उपस्थित रहे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply