Budaun News: जिले में विजिलेंस की छापेमारी: विधुत लाईन पर मिलीं कटिया, 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज
बदायूं।जिले में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विधुत निगम की ओर से अभियान तेज कर दिया गया है।विधुत निगम की विजिलेंस टीम रोजाना छापेमारी कर रही है।विजिलेंस की छापेमारी में बिजली चोरी के खिलाफ 50 और लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।विजिलेंस की इस छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही।सोमवार की रात से लेकर मंगलवार को भोर तक विधुत निगम की ओर से विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की।रात के अंधेरे और भोर के समय में की गई छापेमारी के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।छापेमारी अभियान के दौरान सैदपुर क्षेत्र में अवर अभियंता जसवीर सिंह के नेतृत्व में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी: उझानी क्षेत्र में 20,ककराला में दो,बिसौली क्षेत्र में अवर अभियंता राहुल कुमार के नेतृत्व में नौ स्थानों पर छापेमारी कर मुकदमा दर्ज कराया गया।बिजली घर नागरजूना के अवर अभियंता की ओर से भी कई बिजली चोरों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।देर शाम तक थाने में बिजली चोरी करने वाले 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान: इस संबंध में अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।विजिलेंस समेत सभी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

