Budaun News: गश्त के दौरान अवैध बंदूक के साथ शराब सेल्समैन गिरफ्तार
कुंवरगांव। पुलिस ने बनगवां गांव के शराब की दुकान के सेल्समैन को अवैध बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।वहीं,बनगवां की देशी शराब की दुकान से 66 पेटी शराब समेत अन्य सामान चोरी होने के मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कल सोमवार देर रात उपनिरीक्षक प्रताप सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे।बनेई से चकोलर जाने वाले रास्ते पर एक युवक कंधे पर बंदूक लेकर आता दिखा।पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम संजीव कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी बनगवां बताया। बंदूक का लाइसेंस नहीं दिखाने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।तलाशी के दौरान युवक की जेब से 12 बोर का एक कारतूस मिला।पुलिस ने बंदूक और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

