अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहा गुजरात : Bhupendra Patel

On: June 14, 2025 1:32 PM
Follow Us:
Bhupendra Patel
---Advertisement---

गांधीनगर। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयानक विमान हादसे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री Bhupendra Patel ने शुक्रवार को घटना को बेहद दुखद बताया, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है : Bhupendra Chaudhary

Bhupendra Patel ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में घटित विमान दुर्घटना शब्दों से परे थी और दुखद भी। दुख की इस घड़ी में गुजरात पीड़ित परिवारों के साथ साहस और सहानुभूति के साथ खड़ा रहा।”

मुख्यमंत्री Bhupendra Patel ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने तत्काल संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य किया। राहत कार्य में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आरएएफ, पुलिस और अग्निशमन दल घटना के कुछ देर बाद ही जुट गए।

600 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और 100 से अधिक एम्बुलेंस को त्वरित चिकित्सा निकासी के लिए लगाया गया। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एक विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।”

Bhupendra Patel अहमदाबाद में घटित विमान दुर्घटना शब्दों से परे थी और दुखद भी

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विशेषज्ञ चिकित्सा दल, आईएएस अधिकारी, एसईओसी इकाई, डीएनए विशेषज्ञ और परामर्शदाता बचाव, उपचार, पहचान और भावनात्मक रूप से शोकाकुल परिवारों को समर्थन देने में लगातार लगे हुए हैं। सिविल अस्पताल और एसईओसी में 24×7 नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहे हैं। पीड़ितों के परिवारों को आश्रय, परिवहन और संचार सहायता प्रदान की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply