अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है : Bhupendra Chaudhary

On: May 29, 2025 10:43 PM
Follow Us:
Bhupendra Chaudhary
---Advertisement---

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Chaudhary का भव्य स्वागत किया गया। वह पांचाल घाट पर नारायण आश्रम में आयोजित जिला पंचायत सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान Bhupendra Chaudhary ने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

हिमांशी नरवाल देशभक्त, वह देश के हित को समझती हैं : Bhupendra Hooda

पांचाल घाट चौराहे पर स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर भूपेंद्र चौधरी ने उनके पुत्र और सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह नारायण आश्रम पहुंचे, जहां उनका चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से साड़ी से लेकर हथियार तक बनवाए और मुगल काल में तोड़े गए 12,000 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।

Bhupendra Chaudhary ने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की 

भूपेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शासन संभाला और मंदिरों व आस्था केंद्रों का जीर्णोद्धार करवाया। उनके शासन को आदर्श माना जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply