Dance Video : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह को पर्दे पर देखते ही दर्शक झूमने लगते हैं। उनकी फिल्मों और गानों की रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मच जाती है। हाल ही में पवन सिंह का गाना ‘कलकतिया राजा’ सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना तीन महीने पहले ‘याशी फिल्म्स’ के चैनल पर रिलीज हुआ था और 90 दिनों में ही यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाना अभी भी ट्रेंड में है और दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है।
Dance Video : पवन सिंह ने जताई खुशी और आभार
गाने को मिले इस सुपर रिस्पॉन्स से पवन सिंह खुद भी बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना बेहद मजेदार है और इसे बनाने में उन्होंने खूब मेहनत की है। पवन सिंह ने बताया कि वे कभी यह सोचकर गाना नहीं बनाते कि इसके कितने व्यूज आएंगे, लेकिन इतनी जल्दी 100 मिलियन व्यूज पार करना उनके लिए खास उपलब्धि है। उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि वे हमेशा जनता के मनोरंजन को ध्यान में रखकर ही काम करते हैं।
Bhabhi Dance Video : काले रंग की साड़ी में भाभी ने मटकाई जमकर कमर
Dance Video : गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर की अहम भूमिका
‘कलकतिया राजा’ के बोल गीतकार निक्की निहाल ने लिखे हैं, जबकि संगीत की सजावट म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह ने की है। पवन सिंह कहते हैं कि संगीत उनकी आत्मा है और जब उनकी आवाज दिल से निकलती है और जनता के दिलों तक पहुंचती है, तो उसकी कोई सीमा नहीं होती। इस गाने ने न केवल भोजपुरी दर्शकों बल्कि पूरे क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल की है।

