दरभंगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता Vijay Kumar Sinha ने दरभंगा के जिला अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
अहमदाबाद विमान हादसे में Former CM Vijay Rupani का भी निधन, पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन
Vijay Kumar Sinha ने कहा कि केंद्र और राज्य में जो नेता प्रतिपक्ष हैं, वे पप्पू और अप्पू हैं। वह दूसरे की सलाह के मुताबिक अपनी बात रखते हैं। राष्ट्रहित में विपक्ष भी अच्छा काम करता है तो हम उसकी सराहना करते हैं, हम अपनी कमियों भी सुधारने का प्रयास करते हैं।
लेकिन, चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अपनी सोच नहीं है। ये चार्टेड विमान पर जन्मदिन मनाने वाले लोग हैं। ये जनता के हित की बात नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जमीन से उठे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का कल्याण कर रहे हैं। पिछले 11 साल में वह देश को स्वर्णिम युग में लेकर आए हैं। इसे विपक्ष भी स्वीकार कर रहा है।
Vijay Kumar Sinha नरेंद्र मोदी पिछले 11 साल में वह देश को स्वर्णिम युग में लेकर आए
बिहार में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी इस समय केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल का कार्यकाल पूरा करने पर उनकी उपलब्धियां जनता के सामने रख रही है। केंद्र सरकार के पिछले 11 साल में किए गए कार्यों को जनता के बीच रखकर भाजपा नेता बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए माहौल तैयार कर रहे हैं।

