अमृतसर। Punjab , अमृतसर में एक अकाली पार्षद की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र का है। यहां पर अमृतसर के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के अकाली दल के पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Punjab में पाकिस्तानी नंबरों से बड़ा स्कैम – 50 हजार डॉलर की लॉटरी का झांसा, महिला से मांगे पैसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, Punjab पार्षद की हत्या की मंशा से दो बदमाश बाइक से आए थे। हमलावरों ने मौका देखते हुए पार्षद पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पार्षद को निशाना बनाकर तीन से चार गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देकर मौके से बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल पार्षद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद का नाम हरजिंदर सिंह बताया जा रहा है। उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। जानकारी के अनुसार, 12-13 मई की रात पार्षद हरजिंदर सिंह के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई थी।
Punjab को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो हमलावर आए थे। एक ने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और दूसरे ने फायरिंग की। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

