अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rishikesh News : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी: 10 मई से योगनगरी ऋषिकेश से गोरखपुर चलेगी स्पेशल ट्रेन

On: May 6, 2025 11:58 AM
Follow Us:
Rishikesh News
---Advertisement---

Rishikesh News : चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन (04304) का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 21 जून तक चलेगी और हर शनिवार को दोपहर 3:20 बजे योगनगरी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

 

Rishikesh News : पूर्वी यूपी के तीर्थयात्रियों को होगी सुविधा

स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। गोरखपुर जैसे प्रमुख स्टेशन तक सीधी रेल सेवा मिलने से यात्रियों को ऋषिकेश पहुंचने में आसानी होगी, जिससे यात्रा का अनुभव ज्यादा आरामदायक बनेगा।

 

Rishikesh News : ऋषिकेश में 900 वाहनों की पार्किंग तैयार, IDPL और ट्रांजिट कैंप में मिलेंगी सुविधाएं

 

Rishikesh News : योगनगरी से दो अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन

इसके अलावा योगनगरी रेलवे स्टेशन से दो अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। पहली ट्रेन (04302) मुजफ्फरपुर तक जाती है, जो प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे रवाना होती है और 15 जुलाई तक चलेगी। दूसरी ट्रेन (07364) हुबली के लिए है, जो हर बृहस्पतिवार को सुबह 6:15 बजे रवाना होती है और इसका संचालन 29 सितंबर तक किया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!