अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सिंधु जल संधि स्थगित करने से साफ हो गया है कि अब खून और पानी साथ नहीं बह सकते: Dhami

On: May 1, 2025 12:11 PM
Follow Us:
Dhami
---Advertisement---

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह Dhami ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित करके यह साफ कर दिया है कि अब खून और पानी साथ नहीं बह सकते। मुख्यमंत्री Dhami ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इसके अलावा पाकिस्तान के संबंध में भारत द्वारा लिए गए ऐतिहासिक और कठोर निर्णयों से भी पड़ोसी देश को एक कड़ा संदेश गया है।

उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून नए भारत की दिशा में निर्णायक कदम : CM Dhami

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में पहलगाम आतंकी हमले के तार सीमा पार पाकिस्तान से जुड़े होने के मद्देनजर कई कड़े फैसले लिए गए। Dhami ने कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

Dhami ने कहा, ‘‘सिंधु जल संधि को स्थगित करके केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। यह निर्णायक फैसला आतंकवाद को पनाह देने और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबों को चकनाचूर कर देगा। इसी तरह अटारी सीमा चौकी को बंद करने समेत अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है।’’

Dhami भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘‘साहसिक कदम’’ न केवल आतंकवाद के प्रति भारत की कतई बर्दाशत नहीं करने की नीति का प्रमाण हैं, बल्कि दुश्मनों को यह स्पष्ट संदेश भी देते हैं कि भारत हर आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!