अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खरगे-Rahul ने संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए मोदी को लिखा पत्र

On: April 29, 2025 7:24 PM
Follow Us:
Rahul
---Advertisement---

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के कारण उपजी स्थिति पर विचार विमर्श के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है।

भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को सोमवार को लिखे अलग- अलग पत्र में कहा है कि यह वक्त देश की एकजुटता को प्रदर्शित करने का है इसलिए संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाकर यह कड़ा संदेश देना आवश्यक है कि देश संकट की घड़ी में एकजुट है। पार्टी ने दोनों पत्र मंगलवार को मीडिया के लिए जारी किए हैं।

Rahul  देश संकट की घड़ी में एकजुट है

खरगे ने कहा “इस समय जब एकता और एकजुटता बहुत जरूरी है, विपक्ष का मानना है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाना जरूरी है। यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकी हमले से निपटने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति का एक शक्तिशाली प्रदर्शन होगा। हमारी हार्दिक आशा है कि सत्र तदनुसार बुलाया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply