अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-जनपद का चर्चित समधी समधिन का मामला ,   समधी, समधन के फरार होने के मामले में अब आया एक नया मोड़

On: April 20, 2025 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जनपद का चर्चित समधी समधिन का मामला ,

समधी, समधन के फरार होने के मामले में अब आया एक नया मोड़ ,

समधी की पत्नी ने समधिन पर अपने पति को भगा कर ले जाने का लगाया आरोप ,

समाधि की पत्नी ने सिविल लाइंस थाने में पुलिस को कार्यवाही के लिए दिया पत्र,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं । जनपद के चर्चित समधी द्वारा समधिन को लेकर फरार हुए मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है।अब समधी शैलेंद्र की पत्नी कुसुम ने अपनी समधिन ममता पर अपने पति शैलेंद्र को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है।

कुसुम का कहाना है कि ममता अच्छी महिला नहीं है। उसके पति सुनील जो आरोप लगा रहे हैं वह बिल्कुल ठीक है।

ज्ञात रहे कि समधी और समधन के फरार होने का पूरा मामला 2 दिन से देशभर की मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। शनिवार को फरार हुए समधिन और समधी दातागंज थाने पहुंचे थे और उन्होंने सारे आरोपों को दरकिनार किया था।

ममता ने कहा था कि वह अपने मुंह बोले भाई के घर पर रह रही है वहीं शैलेंद्र ने भी अपने आप को सभी आरोपों से दूर बताया था। उसने कहा था जैसा कहा जा रहा है वैसा कुछ भी नहीं है।

लेकिन आज शैलेंद्र की पत्नी कुसुम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दोनों परिवारों के बीच सारे बवाल की जड़ समधिन ममता ही है।

समधिन ममता के खिलाफ अब मैदान में समधी शैलेंद्र की पत्नी कुसुम आ गई है। कुसुम ने अपनी समधिन ममता के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह उसके पति शैलेंद्र को भगा कर ले गई। ममता का पति सुनील जो कुछ कह रहे हैं वह बिल्कुल ठीक है।

इन दोनों के बीच कई कई घंटे फोन पर बातचीत होती थी। इसके साक्ष्य मेरे पास है। उन्होंने पूरे मामले को लेकर सिविल लाइंस थाने में एक थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ममता के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।

उन्होंने कहा अभी भी मेरा पति शैलेन्द्र अपनी समधिन ममता के ही साथ किराये का मकान ले कर रह रहा है। मुझे पुलिस से न्याय चाहिये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!