घर में घुसकर वृद्ध दंपति को लात घूसों से पीटा,
पुत्र द्वारा विरोध करने पर दंपति को आरोपी ने एक सप्ताह के अंदर जान से मार देने की दी धमकी,
दंपति दहशत में, खाना पीना छोड़ा
पुत्र ने एक नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
बदायूं: बदायूं जनपद की थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी हिमांशु सिंह पुत्र महेश कुमार सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की बारात 9:00 बजे के लगभग घर में खाना खा रहा था की इसी बीच मोहल्ला चौधरी सराय निवासी नदीम उद्दीन पुत्र ना मालूम तीन लोगों के साथ नाजायज असलहे लाठी डंडे लेकर गाली गलौज करते हुए घर में घुस गया तथा मेरे वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट करना प्रारंभ कर दी जिसका मैंने विरोध किया तथा तो उपरोक्त लोगों ने मेरे माता-पिता को एक सप्ताह के अंदर जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी नाजायज असलहे है लहराते हुए भाग गए हमलावरो द्वारा दंपति को दी गई धमकी के कारण वृद्ध मां-बाप ने खाना पीना भी छोड़ दिया है तथा गुमसुम रहने लगे हैं उन्हें वह सता रहा है की कही हमलावर उसकी हत्या न कर दें क्योंकि आरोपी नाजिमउद्दीन नामी ग्रामी बदमाश है जिसके कारण लोग भयभीत रहते हैं।
पीड़ित दंपति के पुत्र ने अपराध संख्या 69 धारा 333 115/2, 352, 351/3, 351/2 मैं मामले की एक नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक नीरज कुमार को सौंपी है!
