अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उज्जैन में हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, पुलिस ने बरसाए डंडे

On: August 29, 2026 9:00 PM
Follow Us:
उज्जैन
---Advertisement---

मध्य प्रदेश के उज्जैन के माधव नगर थाना के दमदमा क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे बीच सड़क में खड़े युवकों को साइड में होने का कहने की मामूली सी बात पर ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या कर दी गई। ऋषिनगर निवासी ट्रैक्टर शोरूम संचालक पांच दोस्तों को उनके फ्लैट पर छोड़ने कार से निकले थे। इसी दौरान दमदमा में उक्त घटना हो गई। किसी तरह पांच दोस्त कार से जान बचाकर भागे और मदद मांगने थाने पहुंचे। बताया कि हमारा दोस्त वहीं फंस गया है, जल्दी चलो नहीं तो मार देंगे। इसके बाद पुलिस मदद को पहुंची, लेकिन 3 घंटे बाद ट्रैक्टर शोरूम संचालक की लाश एक दुकान के पीछे मिली।

 

7 में से 4 आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपी चिन्हित किए है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस उन्हें घटनास्थल पर लेकर गई। वहां आरोपियों ने हेकड़ी दिखाने की कोशिश की। इस दौरान जनता भी नाराज नजर आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर लाठियां बरसाईं। जनता खुश दिखाई दी तो वहीं आरोपी माफी मांगते नजर आए। पुलिस यहीं नहीं रुकी करीब आधा किलोमीटर तक आरोपियों को पैदल लाया गया और इस दौरान लगातार लाठियां पड़ती रही। इसके बाद आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है।

ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या
दरअसल, पूरा मामला यह है कि तराना निवासी 27 वर्षीय यश मित्तल पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ ऋषिनगर एक्सटेंशन में रह रहे थे। वे आगर रोड मंडी में ट्रैक्टर का शोरूम चलाते थे। गुरुवार रात को यश अपने दोस्त अभय व्यास, मंगल व अन्य को उनके फ्लैट पर कार से सेठीनगर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत से दमदमा मोड़ पर पहुंचे तो सड़क पर बाइक खड़ी कर सात-आठ युवक खड़े थे। यश ने हॉर्न बजा उन्हें साइड में होने को कहा तो युवकों ने अपशब्द कहे और हटने से मना कर दिया। दोबारा हॉर्न बजाने पर युवक भड़क गए और कार के कांच फोड़ उसमें सवार यश और उनके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के बाद पुलिस के पास पहुंचे दोस्त
कहानी ने तब खतरनाक मोड़ लिया, जब आरोपियों ने यश को पकड़ पेट में चाकू मारा तो दोस्त बुरी तरह घबरा गए और मदद मांगने माधव नगर थाने आए। पुलिस लेकर पांचों दोस्त घटनास्थल पहुंचे, लेकिन हमलावर वहां नहीं मिले और यश का भी पता नहीं चला। करीब तीन घंटे तक उसे दोस्त व पुलिसकर्मी खोजते रहे। सुबह करीब 5 बजे जिला पंचायत के बाहर फोटोकॉपी दुकान के पीछे यश अचेत हालत में लहूलुहान मिला, जिसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply