अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रक्षाबंधन पर पति ने नहीं भेजा मायके, संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

On: August 29, 2026 5:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रक्षाबंधन पर पति ने नहीं भेजा मायके, संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

बदायूं।सहसवान थाना क्षेत्र में विवाहिता अर्चना (30 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सड़क हादसे में विवाहिता की मौत होने की सूचना दी,जबकि मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।

विवाहिता के भाई राहुल ने बताया कि उनकी बहन की शादी सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।आरोप है कि सास भी विवाहिता को परेशान करती थी।दो दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।रक्षाबंधन पर विवाहिता ने मायके जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन पति ने उसे मायके नहीं भेजा था।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप:-परिजनों का आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता से मारपीट की।बाद में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ससुराल पक्ष ने मायके वालों को हादसे में मौत होने की जानकारी दी।मायके वालों ने शव की स्थिति देख घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप लगाया।परिजनों का आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता से मारपीट की।बाद में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ससुराल पक्ष ने मायके वालों को हादसे में मौत होने की जानकारी दी।मायके वालों ने शव की स्थिति देख घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप लगाया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply