अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खुद को भाजपा नेता बताकर रुपये वसूलने वाले अमन की पुलिस खोल सकती है हिस्ट्रीशीट

On: August 29, 2026 5:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खुद को भाजपा नेता बताकर रुपये वसूलने वाले अमन की पुलिस खोल सकती है हिस्ट्रीशीट

पुलिस अमन के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड व उसकी गतिविधियां और संपर्कों की भी जुटा रही जानकारी 

बदायूं।वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर रौब जमाने और रुपये वसूलने के मामले में गिरफ्तार अमन उर्फ मयंक शर्मा की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोल सकती है।पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ ही उसकी गतिविधियों और संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है।साथ ही उससे जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों का पता लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

पुलिस अब अमन उर्फ मयंक शर्मा के मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि अमन और उसके साथियों ने इससे पहले भी इसी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाया था या नहीं।किन-किन प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया गया,किन लोगों से संपर्क किया गया और रुपये वसूलने में कौन-कौन शामिल था,इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।अमन के खिलाफ कोतवाली थाने में भी अप्रैल में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।इसी आपराधिक पृष्ठभूमि और उसकी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया पर विचार कर सकती है।हालांकि हिस्ट्रीशीट खोलने का अंतिम निर्णय पुलिस की जांच और नियमानुसार कार्रवाई के बाद होगा।सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बरातेगदार निवासी अजय शर्मा और चौबे मोहल्ला निवासी अमन उर्फ मयंक शर्मा को गिरफ्तार किया था।आरोप है कि दोनों ने अंकुर उपाध्याय के साथ मिलकर प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के नाम का हवाला देते हुए कुंवरगांव क्षेत्र के कैली गांव निवासी संतोष कुमार पाल पर दबाव बनाया। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मामला निपटाने के नाम पर उससे 1.40 लाख रुपये वसूले। पुलिस ने अजय से 50 हजार और अमन से 57 हजार रुपये बरामद किए हैं।जांच में सामने आए, चौथे नाम शिवकांत को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से 5100 रुपये बरामद किए थे।इधर, एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है।जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।अमन की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा सकती है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply