कूट रचित फर्जी पोस्टर न्यायालय परिसर की दीवारों पर बिना अनुमति लगाए जाने पर केंद्रीय नायब नाजिर ने दो अज्ञात बाइक स्वरों के विरुद्ध कराई प्राथमिकी दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट,)
बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत जनपद न्यायालय के केंद्रीय नाजिर बृजेश नरायन भगोलीबाल ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की दो अज्ञात बाइक सवार न्यायालय परिसर की दीवारों पर बिना अनुमति के कुटरचित पोस्टर लगाकर भाग गए जो न्यायिक प्रक्रिया के विरुद्ध है । केंद्रीय नाजिर के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 88 धारा 223, 318 एम के अंतर्गत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
