अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bahadurgarh के शिव पार्वती मंदिर में मिला व्यक्ति का अधजला शव, इलाके में मंचा हड़कंप

On: February 13, 2025 3:50 PM
Follow Us:
Bahadurgarh
---Advertisement---

बहादुरगढ़ : Bahadurgarh के कबीर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में आज सुबह एक युवक का अधजला शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sam Bahadur Review: विक्की कौशल का फिर चला जादू ,सैम बहादुर फिल्म वीरता और साहस का परिचय देती है

 

 

 

 

Bahadurgarh पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को मंदिर परिसर में लाकर जलाया गया है। शव की स्थिति को देखते हुए मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। सुबह जब लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां अधजला शव देखकर घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर के पास इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जो जांच में जुटी हुई है।

Bahadurgarh पुलिस फिलहाल हत्या और आत्मदाह दोनों कोणों से मामले की जांच कर रही

पुलिस फिलहाल हत्या और आत्मदाह दोनों कोणों से मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि शव को मंदिर में कब और कैसे लाया गया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!