अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा BJP चीफ ने मंत्री Anil Vij को भेजा नोटिस, पार्टी अनुशासन तोड़ने का आरोप

On: February 11, 2025 8:04 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

अंबाला- हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की तरफ से हरियाणा सरकार के मंत्री Anil Vij को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार विज पर पार्टी अनुशासन तोड़ने और विचारधारा के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही स्टेट बीजेपी चीफ ने विज को अगले तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब मांगा है।

झुकेगा नहीं… पुष्पा अंदाज में दिखे Anil Vij, बढ़ा रहे CM नायब सैनी की मुश्किल

 

 

 

 

 

Anil Vij :नोटिस में क्या लिखा है?

अनिल विज को जो नोटिस जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि यह सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है।

 

यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी। नोटिस में आगे कहा है कि चुनावी समय में, एक सम्मानित मंत्रिपद वहन करते हुए, इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा यह जानते हुए आपने ये बयान दिए है और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश अनुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन मे आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें।

Anil Vij  ने सैनी और बीजेपी चीफ के खिलाफ बयानबाजी की थी

दरअसल, विज ने हिमाचल में गैंगरेप मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद हरियाणा बीजेपी चीफ से इस्तीफा मांग लिया था। इसके अलावा उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधा था।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!