अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तीन गुणा ताकत से चल निकली डबल इंजन सरकार: CM Saini

On: January 28, 2025 2:38 PM
Follow Us:
Double engine government ran with three times the power: CM Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़: हरियाणा के CM Saini मौजूदा सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू हुए। प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्तासीन भाजपा के पिछले दस वर्षों के कार्य भी उन्होंने गिनवाए। नायब सैनी ने दावा किया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तीन गुणा ताकत के साथ काम कर रही है। उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल की नीतियों की प्रशंसा भी की और उन्हें आगे लेकर चलने का संकल्प दोहराया।

 

सीईटी एग्जाम जल्द, पांच वर्ष में दो लाख को पक्की नौकरी: CM Saini

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CM Saini ने गिनाई उपलब्धिया

सीएम ने कहा कि हिसार और अम्बाला कैंट एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एनओसी भी आ चुकी है, अब जल्द ही दोनों हवाई अड्डों से सर्विस शुरू होगी। उन्होंने कहा कि पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए चलेगी। सैनी ने भविष्य का रोडमैप भी सामने रखा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 4 हजार 139 किसानों के बैंक खातों में 329 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी की। सीएम ने वर्चुअली 324 क्रेच केंद्रों का उद्घाटन भी किया।
करीब पौने दो घंटे की प्रेस काॅन्फ्रेंस में नायब सैनी ने 45 बार से अधिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया और उनकी नीतियों को प्रदेश में लागू करने का दम भरा। सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी ‘संकल्प-पत्र’ में 240 वादे प्रदेश के लोगों से किए थे, जिनमें से 18 संकल्पों को 100 दिनों में पूरा किया जा चुका है। छह और संकल्पों को जल्द लागू कर दिया जाएगा, जबकि 50 अन्य संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रशासनिक व वित्तीय प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा अपने सभी वादों को पूरा करेगी।
इस मौके पर मंत्री अनिल विज, रणबीर सिंह गंगवा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, श्रुति चौधरी, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, एसीएस राजा शेखरू वुंडरू, पब्लिक रिलेशन के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार, पब्लिक रिलेशन के महानिदेशक केएम पांडुरंग, सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी व मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

10 नये औद्योगिक शहर बनेंगे CM Saini

‘100 दिन : नॉन स्टॉप काम, टॉप हरियाणा’ नामक पुस्तिका का विमोचन करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी स्पीड के साथ नॉन-स्टॉप काम जारी रखेगी। सीएम ने कहा कि खरखौदा आईएमटी की तर्ज पर राज्य में 10 नये औद्योगिक शहर बसाए जाएंगे। महेंद्रगढ़ में डिफेंस एयरोस्पेस हब स्थापित होगा। एनसीआर के पानीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। अम्बाला में कपड़ा मार्केट बनेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply