अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इंद्रजीत बनी Ludhiana की पहली महिला मेयर

On: January 21, 2025 12:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Ludhiana पार्षद इंद्रजीत कौर आज लुधियाना की पहली महिला मेयर चुनी गईं । राकेश पराशर और प्रिंस जौहर क्रमश: वरिष्ठ उप मेयर और उप मेयर र्निवाचित घोषित हुए। ये सभी आम आदमी पार्टी (आप) से हैं और उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया। सरकार ने मेयर पद महिला के लिए सुरक्षित घोषित कर रखा था। तीनों प्रत्याशियों के नाम आप ने बड़े गोपनीय रखे हुए थे। चुनाव से कुछ मिनट पूर्व ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्विटर कर प्रत्याशियों के नाम को सार्वजनिक किया। नवनिर्वाचित 95 पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद लुधियाना नगर निगम के शीर्ष तीन पदों के लिए चुनाव हुए। आज यहां गुरु नानक देव भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की देखरेख पटियाला मंडल के डिविजनल कमिश्नर दलजीत सिंह मंगत ने की। आप 95 में से केवल 41 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई थी। उसने 48 का जादुई आंकड़ा तब हासिल किया जब कांग्रेस के चार, दो निर्दलीय और एक भाजपा पार्षद आप में शामिल हो गए। जब महापौर, वरिष्ठ उप मेयर और उप मेयर के नाम प्रस्तावित किए गए तो कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। उनका आरोप था कि पंजाब में सत्ताधारी आप ने डरा धमकाकर और लालच देकर अन्य दलों के पार्षदों को तोड़कर आप में शामिल किया है।

Ludhiana Latest News : अकाली दल को झटका, कर्ण ढंड भाजपा में हुए शामिल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नई मेयर रही हैं स्कूल की प्रिंसिपल
Ludhiana शहर की नई मेयर 37 वर्षीय श्रीमती इंद्रजीत कौर स्कूल में प्रिंसिपल रही हैं। उनको शिक्षण में एक दशक से ज़्यादा का अनुभव है। उनके पास कॉमर्स , एमबीए और बीएड की डिग्री है। नगर निगम चुनाव से पहले उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। वह लुधियाना जिले में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्षा हैं। उनके पति कारोबारी हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!