अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मंत्री वाई. पी. सिंह ने मुख्य विकास को जांच समिति गठित करने के दिए निर्देश कहा दोषी कर्मचारियों पर हो सख्त कार्रवाई

On: June 21, 2026 7:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा/हसनपुर: अमरोहा जनपद के हसनपुर ब्लॉक स्थित गांव सोहत में निर्माणाधीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का यूपीसीडको अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री वाई.पी. सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं और घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया, जिस पर मंत्री ने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के मुख्य गेट पर बने बीम और पिलर टेढ़े-मेढ़े पाए गए। कई स्थानों पर इमारत जर्जर अवस्था में दिखाई दी, जबकि छत की रेलिंग टूटी हुई मिली। कमरों के अंदर पानी भरा होने से बच्चों के लिए रखे गए गद्दे और तकिए खराब हो रहे थे।

 

मौके पर मौजूद फर्नीचर भी निम्न गुणवत्ता का पाया गया। इसके अलावा दीवारों पर की गई वॉल पुट्टी मानक के अनुरूप नहीं थी और स्विच बोर्ड की ऊंचाई भी नियमों के विपरीत पाई गई। गुणवत्ता की जांच के लिए मंत्री वाई.पी. सिंह ने मौके पर ही हथौड़े से दीवार की जांच कराई, जिसमें सीमेंट-रेत का मसाला झड़ गया। इस पर उन्होंने तत्काल निर्माण सामग्री के नमूने लैब भेजने के निर्देश दिए।

मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार को जांच समिति गठित करने के निर्देश देते हुए दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। राज्य मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जांच में लापरवाही साबित होती है तो संबंधित जेई और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। साथ ही, गंभीर मामलों में जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ, डिप्टी कलेक्टर और जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply