अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डीआईजी ने बदायूं आकर सीकरी गाँव में हुए बवाल को लेकर घटनाक्रम का जाना हाल

On: August 27, 2026 2:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डीआईजी ने बदायूं आकर सीकरी गाँव में हुए बवाल को लेकर घटनाक्रम का जाना हाल

बदायूं।डीआईजी बरेली अजय कुमार साहनी ने बदायूं पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की अधिकारियों से जानकारी की। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति और अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।उन्होंने बताया कि विवाद ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास को लेकर शुरू हुआ था।जिसको लेकर स्थिति बिगड़ी।प्रशासन की ओर से मौके पर स्थिति संभालने और प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया।इसमें पुलिसकर्मी घायल हुए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

डीआईजी ने मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।डीएम अवनीश राय ने बताया कि राजा की सीकरी गांव में शांति व्यवस्था कायम है।पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हैं।प्रकरण की जांच भी कराई जाएगी ताकि सरकारी भूमि पर कब्जा करने के पीछे षड्यंत्र सामने आ सके।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply