अनियंत्रित पिकअप ने पुलिस की चीता बाइक को मारी टक्कर, पहिये के नीचे दबा सिपाही, हालत गंभीर
कादरचौक। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अलग-अलग जगह जगहों पर सड़क हादसे हो गए।देर रात चीता बाइक से गश्त के दौरान सिपाही और होमगार्ड को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सिपाही पिकअप के पहिये के नीचे फंस गया।पिकअप के नीचे फंसने के कारण बमुश्किल उसे बाहर निकाला गया।उसकी हालत नाजुक होने पर उसको हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है।

इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।सिपाही की हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया।होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।घायल सिपाही सचिन पोसवाल जिला मेरठ के थाना मबाना के गांव दंदूपुर का निवासी है।उसकी पत्नी कासगंज में महिला सिपाही है।पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।चालक की तलाश की जा रही है।घायल सिपाही को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है।-सुनील कुमार सिंह, सीओ
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

