अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi elections के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट

On: January 15, 2025 9:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कांग्रेस ने Delhi elections के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए है। इसी के साथ कांग्रेस ने 70 विधानसभा सीटों में से 63 पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। वहीं सात विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान होना अभी बाकी है।

Delhi Elections: AAP ने कहा, केजरीवाल सीएम चेहरा, BJP चुप क्यों?

 

 

 

 

 

 

दरअसल, कांग्रेस ने ओखला से अरीबा खान, मुंडका से धर्मपाल लकड़ा, पटेल नगर से कृष्णा तीरथ को मैदान में उतारा है। वहीं गोकलपुर में प्रमोद कुमार जयंती की जगह ईश्वर बागरी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता को किराड़ी विधानसभा से, कुंवर करण सिंह को मॉडल टाउन विधानसभा से, जगत सिंह को शाहदरा विधानसभा से, राजीव चौधरी को विश्वास नगर से और विशेष टोकस को आरके पुरम से टिकट दिया है। जबकि, हरि नगर से प्रेम शर्मा, पालम विधानसभा से मांगे राम, गांधी नगर विधानसभा से कमल अरोड़ा, जनकपुरी विधानसभा से हरबानी कौर और नजफगढ़ से सुषमा यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।

Delhi Elections 2025: बीजेपी ने उतारी अपनी पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ परवेश वर्मा

 

 

 

 

 

 

 

 

6 जनवरी को जारी की थी दूसरी लिस्ट
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 6 जनवरी को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी। जिसमें 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से आप नेता मनीष सिसौदिया के खिलाफ फरहाद सूरी को मैदान में उतारा है। इसके अलवाा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए आप के दो पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया गया है। आसिम खान मटिया महल से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं देवेंद्र सहरावत बिजवासन विधानसभा से चुनावी मैदान में है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!