अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महंगे दामों पर दवाइयां खरीदने से मिलेगा छुटकारा : Aman Arora

On: January 14, 2025 11:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

संगरूर: लोहड़ी पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने सुनाम निवासियों को एक और तोहफा दिया है। सिविल अस्पताल सुनाम में लगभग 3.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जोनल ड्रग वेयरहाउस का नींव पत्थर रखते हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि वेयरहाउस के बनने से न केवल संगरूर, बल्कि अन्य जिलों के सरकारी अस्पतालों में भी दवाइयों की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा स्टोर होगा, जहां 15 से 18 करोड़ रुपये की सभी प्रकार की दवाइयां हर समय उपलब्ध रहेंगी और जिलों की आवश्यकता के अनुसार यहां से इन दवाओं की आपूर्ति की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aman Arora ने कहा कि यह पंजाब का चौथा जोनल ड्रग वेयरहाउस है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाने का जरिया साबित होगा। अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सार्वजनिक हितों को प्राथमिकता देते हुए राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में अहम परियोजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की कमी के कारण लोगों को निजी केमिस्ट की दुकानों से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!