अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू: युवाओं को मिशन लेकर आने का आह्वान

On: January 10, 2025 12:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

PM Modi ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट किया। कामथ ने गुरुवार को इसका ट्रेलर जारी किया। इसमें पीएम मोदी कहते हैं कि उनसे भी गलतियां होती हैं वे मनुष्य हैं, देवता नहीं। यह पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू में PM Modiदुनिया में युद्ध की स्थिति, राजनीति में युवाओं की भूमिका, अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों और व्यक्तिगत सोच पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। राजनीति में युवाओं के आने पर उन्होंने कहा कि युवा राजनीति में मिशन लेकर आएं, एंबिशन (महत्वाकांक्षा) लेकर नहीं।

 

हाईस्पीड ट्रेन की बढ़ी मांग, PM Modi बोले- वह समय दूर नहीं जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी

 

 

 

वीडियो में कामथ कहते हैं- ‘मैं यहां आपके सामने बैठा हूं और बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है। यह मेरे लिए एक कठिन बातचीत है।’ इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया कि- ‘यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा।’ PM Modi ने भी ट्रेलर को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया!’

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!