अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ममता बनाम गिरिराज: सीमा पर तनाव, Bengal में NRC और CAA की मांग

On: January 3, 2025 5:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीएसएफ को लेकर Bengal की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश जैसा बनाना चाहती हैं, इसीलिए सीमा पर देश की रक्षा करने वाली बीएसएफ को गाली दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों और रोहिंग्याओं को बसाया जा रहा है और उनकी संख्या पश्चिम बंगाल के मुसलमानों से भी ज्यादा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें थोड़ी हिम्मत है तो वह पश्चिम बंगाल में एनआरसी और सीएए लागू करें।

 

 

 

 

 

इससे पहले ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्रीय बलों पर बड़ा आरोप लगाया था। ममता ने दावा किया था कि राज्य को अस्थिर करने के लिए बांग्लादेशी आतंकवादियों को Bengal में घुसने दिया जा रहा है। इसे केंद्र का नापाक खाका बताते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सीमा की रक्षा करने वाली बीएसएफ बंगाल में घुसपैठ की अनुमति दे रही है और महिलाओं पर अत्याचार भी कर रही है। एक प्रशासनिक बैठक के दौरान ममता बनर्जी की टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे के कुछ सप्ताह बाद आई है कि बांग्लादेश से घुसपैठ बंगाल में शांति को बाधित कर रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!