अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अवैध रूप से अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहा था जहांगीर, पुलिस ने वापस Bangladesh भेजा

On: December 30, 2024 10:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के रंगपुरी इलाके में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित कर दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि निर्वासित लोगों में जहांगीर, उसकी पत्नी और उसके छह बच्चे शामिल हैं जो Bangladesh के मदारीपुर जिले के केकरहाट गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, जहांगीर ने अनधिकृत मार्गों से भारत में प्रवेश करने और उसके बाद अपने परिवार को यहां लाने की बात स्वीकार की है। उसने अपने बांग्लादेशी पहचान पत्र नष्ट कर दिए थे और अपनी मूल पहचान छिपाकर दिल्ली में रह रहा था।

 

 

 

 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेन्द्र चौधरी ने बताया, वसंत कुंज दक्षिण पुलिस थाने की एक टीम को अवैध प्रवासियों की पहचान करने का काम सौंपा गया था। अनधिकृत प्रवासियों को लेकर बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए शुरू किए गए प्रयासों के तहत पुलिस ने रंगपुरी में 400 परिवारों का घर-घर जाकर सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में संदिग्ध व्यक्तियों के पते पर सत्यापन पत्र भेजे गए तथा उनके दस्तावेजों की जांच के लिए एक विशेष टीम भेजी गई।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!