अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बुलडोजर ने BJP नेता के कार्यालय को ध्वस्त किया

On: December 18, 2024 1:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बलिया। जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई स्थानों पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। नगर में मंगलवार को प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट राजेश गुप्ता के नेतृत्व में जब अधिकारी शहर के इंदिरा मार्केट के पास पहुंचे तो वहां BJP के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर भाजपा का झंडा टंगा दिखा। इस पर अधिकारियों ने पहले पार्टी का झंडा उतारवाया, उसके बाद बुलडोजर से कार्यालय को तोड़ दिया।
नगर प्रशासन का कहना है कि पहले ही अवैध घोषित कर दिया गया था, फिर अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई हुई है। इस बात की जानकारी होने पर BJP जिला उपाध्यक्ष ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। कहा कि इसके लिए पहले कोई नोटिस भी नहीं दी गई थी। प्रशासन के लोग सबकुछ अपने तरीके से कर रहे हैं, यह सही नहीं है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!