अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: मंदिर कमेटी पर कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े दो लोग 

On: October 28, 2026 3:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: मंदिर कमेटी पर कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े दो लोग 

बदायूं। मंदिर कमेटी के खिलाफ शिकायत और भूख हड़ताल के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज दो लोग आज बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गए।दोनों करीब दो घंटे से टावर पर डटे हैं।सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के परोली गांव निवासी मुकेश शर्मा और आकाश पाठक आज बुधवार को मंदिर कमेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए।दोनों का आरोप है कि मंदिर कमेटी के खिलाफ पहले शिकायत की गई थी और कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल भी की थी।

उस समय अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसी से नाराज होकर दोनों मोबाइल टावर पर चढ़ गए।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।दोनों अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्हें नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस के साथ बिसौली तहसीलदार सोहन पाल और नायब तहसीलदार अमित चौधरी मौके पर पहुंचे।अधिकारी टावर पर चढ़े मुकेश शर्मा और आकाश पाठक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।मुकेश शर्मा ने मंदिर कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले शिकायत करने और भूख हड़ताल के बावजूद उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई।इसी कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।दोनों करीब दो घंटे से टावर पर चढ़े हुए हैं। अधिकारी लगातार बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं।फिलहाल दोनों के टावर से नीचे उतरने का इंतजार किया जा रहा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply