अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 04 नवंबर को, ऐसे करें आवेदन

On: October 28, 2026 3:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर*

 

*अमरोहा, 28 अक्टूबर 2026

 

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, अमरोहा ऋषि कुमार ने अवगत कराया कि *जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़* के निर्देशों के क्रम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 04 नवंबर 2026 को जे.एस. हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आजाद रोड, अमरोहा के सभागार में किया जाएगा। युवा उत्सव के माध्यम से जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Amroha News: जल निगम ने 2887 KM सड़कें कीं दुरुस्त, गांव में टूटी सड़क की शिकायत यहां करें

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पांच विधाओं—लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), चित्रकला एवं कविता लेखन में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें मंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक अभिरुचि एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

 

प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए निर्धारित पात्रता एवं नियम

 

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में ऐसे युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं, जिनकी आयु 17 अगस्त 2026 को न्यूनतम 15 वर्ष तथा अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए। प्रतिभागी का जनपद अमरोहा का निवासी होना अथवा जनपद के किसी विद्यालय/महाविद्यालय में अध्ययनरत होना आवश्यक है। समूह विधाओं में टीम के सदस्यों की अधिकतम संख्या संगतकारों सहित 10 निर्धारित की गई है।

 

प्रतिभाग करने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार के MY BHARAT पोर्टल (https://mybharat.gov.in/) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम की थीम “Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat” (नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत) निर्धारित की गई है। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में अपने आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी।

 

उन्होंने बताया कि लोकनृत्य, लोकगीत एवं नुक्कड़ नाटक की टीमों में संगतकारों सहित अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए ए-3 आकार (11.7 × 16.5 इंच) के पेपर का प्रयोग किया जाएगा। सभी विधाओं के प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति से संबंधित आवश्यक सामग्री स्वयं लानी होगी। मंच पर प्रस्तुति के लिए अधिकतम दो मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को विशेष महत्व दिया जाएगा। किसी भी धर्म, भाषा, जाति, पंथ, वंश, नस्ल, राजनीतिक दल अथवा सरकार के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी या प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। फिल्मी गीतों को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। किसी भी विवाद की स्थिति में निराकरण समिति के अध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामित सदस्य का निर्णय मान्य होगा।

 

*युवा प्रतिभाएं करें अधिक से अधिक पंजीकरण*

 

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर युवा उत्सव में प्रतिभाग करें और अपनी प्रतिभा के माध्यम से जनपद का नाम रोशन करें।

 

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, कमरा नंबर-204, विकास भवन, अमरोहा अथवा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है। विकास खंड एवं नगर क्षेत्र के लिए जारी संपर्क नंबर निम्नवत हैं—

 

– *विकास खंड एवं नगर अमरोहा: 6396382440*

– *गजरौला एवं गंगेश्वरी: 7017818835*

– *धनौरा: 7017372212*

– *जोया एवं हसनपुर: 9528881523*

 

जिला युवा कल्याण विभाग ने स्थानीय समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है, ताकि जनपद के अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply