नई दिल्ली। टाटा कम्युनिकेशंस ने सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को भारत के AI डेटा सेंटर कॉरिडोर को जोड़ने के लिए करीब $450 मिलियन के निवेश की घोषणा की है। कंपनी देशभर में करीब 10,000 किलोमीटर नई लंबी दूरी की फाइबर केबल बिछाएगी, जो क्लाउड सेवा कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटरों और बैंकों जैसे संगठनों को डेटा सेंटर क्लस्टरों से जोड़ेगी।
विस्तार तीन चरणों में होगा: मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर, पूर्वी तट और पश्चिमी भारत के डेटा सेंटर इकोसिस्टम, जिनमें विजाग, भुवनेश्वर, जामनगर और गिफ्ट सिटी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहली Yamuna River Cruise का ट्रायल शुरू | Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: 28 अक्टूबर से शुरू

