अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

shabash Nari award 2024:शाबाश नारी अवार्ड 2024 से निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान हुए सम्मानित

On: March 22, 2024 8:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बी बोल्ड वीमेन फाउंडेशन के संस्थापक अमृता मिश्रा द्वारा आयोजित shabash Nari award 2024 से निर्माता निर्देशक और समाजसेवक डॉ कृष्णा चौहान को सम्मानित किया गया।

 

 

यह shabash Nari award 2024 समारोह 21 मार्च 2024 को अंधेरी मुम्बई के मेयर हॉल में हुआ।

डॉ कृष्णा चौहान यहां गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हाज़िर थे। बता दें कि सपनो की नगरी मुम्बई में पुरुस्कार समारोह के किंग कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान ने हाल ही में ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ के तीसरे सीज़न का भव्य आयोजन भी मेयर हॉल में किया था।

 

shabash Nari award 2024 केसीएफ प्रस्तुत इस समारोह में संगीतकार दिलीप सेन,

सिंगर दीपा नारायण झा (उदित नारायण की पत्नी), बीएन तिवारी, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया और ऎक्टर रमेश गोयल जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया की निर्णायक टीम में डॉ दीपा नारायण झा, निक्की बत्रा, डॉ भारती छाबड़िया, प्रेम गड़ा और असंता नस्कार यादव थीं। मॉडल्स का मेकअप लता सोलंकी ने किया था जबकि फैशन डिजाइनर कुसुम गुप्ता थीं।

डॉ कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन 4 मई 2024 को ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2024’ का पांचवी बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट –

 

ये भी देखें –  Celebrity Makeup Artist Award 2024:फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अंशू सोनी को सम्मानित किया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply