अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budget 2024:पंजाब के लिए कुछ भी नहीं बजट में पंजाब के साथ हमेशा भेदभाव किया-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

On: February 2, 2024 8:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Budget 2024 वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि बजट में पंजाब के लिए कुछ भी नहीं है। इससे राज्य को कोई फायदा नहीं होने वाला है। बजट में स्पष्ट तौर पर पंजाब के साथ नाइंसाफी झलक रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों के दौरान पंजाब के साथ सिर्फ धोखा किया और पंजाबियों को निराश और नुकसान पहुंचाने वाले फैसले लिए।

 

 

 

Budget 2024 भाजपा ने पंजाब के साथ हमेशा भेदभाव किया

भाजपा सरकार के पिछले दस सालों का केंद्रीय बजट बताता है कि भाजपा ने पंजाब के साथ हमेशा भेदभाव किया और पंजाबियों को आर्थिक लाभ से वंचित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास कई राष्ट्रीय योजनाओं के तहत पंजाब को मिलने वाले हजारों करोड़ रुपए के फंड बकाए पड़े हैं। इसके लिए हमने कई बार वित्त मंत्री को पत्र लिखा और फंड जारी करने का अनुरोध किया लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक पंजाब को एक रुपए भी बकाया पैसा नहीं दिया। panjab gov

 

 

Budget 2024  में किसानों के लिए कोई खास प्रावधान नहीं किए गए हैं।

भारत देश और खासकर पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। देश के किसान लगातार केंद्र सरकार से सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं। इसके लिए देश भर के किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर करीब एक साल तक आंदोलन भी किया। लेकिन बजट में किसानों के लिए कोई खास प्रावधान नहीं किए गए हैं। पंजाब में आम आदमी की सरकार आई है युवाओं का विश्वास जागा-cm maan

 

इस Budget 2024 ने देश के नौजवानों को भी निराश किया है।

भाजपा हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन रोजगार के नाम पर नौजवानों को जुमले और अग्निवीर योजना दिया। दरअसल भाजपा की सरकार जुमले वाली सरकार है। भाजपा झूठ बोलने वाली और लोगों को गुमराह करने वाली पार्टी है। वह रोजगार और अर्थव्यवस्था के नाम पर सिर्फ आंकड़ों का खेल खेलती है। झूठे आंकड़े पेश कर लोगों को बेवकूफ बनाती है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!